फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu organization activists uproar over marriage

धर्म परिवर्तन कर शादी करने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sat, 15 Feb 2020 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hindu organization activists uproar over marriage
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

मुरादाबाद में एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर गैर समुदाय के युवक से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों पक्षों की ओर से शुक्रवार दोपहर रामगंगा विहार स्थित रेस्टोंरेट में रिसेप्शन पार्टी कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मेहमानों को बुलाने के लिए बाकायदा निमंत्रण कार्ड भी बांटे गए पर इसकी भनक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। इन कार्यकर्ताओं ने रेस्टोंरेट के बाहर इस कदर हंगामा किया कि रिसेप्शन कार्यक्रम उस वक्त रद्द करना पड़ा। बाद में कार्यकर्ता उस अपार्टमेंट में भी पहुंच गए जहां युवती का परिवार रहता है। सूचना मिलने पर यहां पुलिस पहुंच गई और 60 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भिजवा दिया गया है। पुलिस हंगामा करने वालों का शांतिभंग में चालान किया है। बाद में रिसेप्शन कार्यक्रम भी पूरा कराया। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि युवती आशियाना कालोनी स्थित एक अपार्टमेंट में अपनी मां के साथ रहती है। 2013 में उसकी मुलाकात बिजनौर के स्योहारा निवासी गैर समुदाय के युवक से हो गई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने उसने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी से निकाह कर लिया था। दो माह पहले उसने कोर्ट मैरिज भी की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को युवती की विदाई कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए युवती व युवक के परिवार की ओर से रिसेप्शन कार्यक्रम रामगंगा विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रस्तावित था। इसके लिए बाकायदा दोनों पक्षों की ओर से मेहमानों को बुलाने के लिए निमंत्रण कार्ड बांटे गए थे। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता को हो गई। तीन बजे कार्यक्रम शुरू होना था पर इससे पहले ही ये कार्यकर्ता रेस्टोरेंट पहुुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यहां हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस थाने से पुलिस पहुंच गई। हंगामा करने वालों को समझाकर शांत किया गया। इसके बाद युवती की ओर से कार्यक्रम रद्द करने की जानकारी रेस्टोरेंट मैनेजर को दी गई। इसके बाद कार्यकर्ता अपार्टमेंट पहुंच गए और उन्होंने फ्लैट खाली कराने की मांग की। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें पुलिस लाइन ले आई। जबकि अपार्टमेंट और रेस्टोंरट पर फोर्स तैनात कर दी गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि 60 लोगों को हंगामा और प्रदर्शन करने के मामले में हिरासत में लिया गया है। सभी का शांति भंग में चालान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed