{"_id":"65a9aacfb386abe69e04cd77","slug":"markets-started-getting-decorated-to-welcome-ram-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-326027-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राम के स्वागत के लिए सजने लगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राम के स्वागत के लिए सजने लगे बाजार
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बाजारों में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास नजर आने लगा है। व्यापारिक संगठन भी इस महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत बाजार गंज का बाजार झालरों से सज गया है।
बाजार गंज सराफा कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि गुरहट्टी चौराहा से कोतवाली तक ऊपर झालर लग गई है। 21 जनवरी की रात सजावट पूरी हाे जाएगी। प्रतिवर्ष जहां गणपति पंडाल सजता है, वहीं पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 251 किलो लड्डू वितरित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अपने स्तर से ही लड्डू बनवाए जा रहे हैं। पूरे उत्साह के साथ राम मंदिर का आयोजन होगा। आतिशबाजी भी की जाएगी।
मंडी चौक में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी श्री सर्राफा कमेटी मंडी चौक की ओर से की गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंघल ने बताया कि 22 जनवरी को सभी सर्राफा व्यापारी मंडी चौक चौराहा पर एकत्र होंगे। यहां से रामधुन गाते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर दिलवाली गली पर पहुंचेंगे। वहां पर मंगल आरती व भोग प्रसाद के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को सजाएंगे।
विज्ञापन
युवा बर्तन व्यापार मंडल बर्तन बाजार के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि राम मंदिर की स्थापना के उद्देश्य में 21 जनवरी को रैली निकाली जाएगी, जो अन्नपूर्णा मंदिर पर समाप्त होगी। प्रत्येक दुकान पर लड्डू वितरित किए जाएंगे।