फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Market buzzing till late night due to Karva Chauth

Moradabad News: करवाचौथ को लेकर देर रात तक बाजार गुलजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing till late night due to Karva Chauth
मुरादाबाद। करवाचौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को है। इसको हर्षोल्लास से मनाने के लिए महिलाएं जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग करने के अलावा कपड़े, चूड़ी आदि की खरीदारी की जा रही है। वहीं पूजा के सामान को लेने के लिए भी महिलाएं उत्साहित हैं। इसकी वजह से देर रात तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। करवा चौथ नजदीक आते ही बाजार गंज, टाउनहॉल, चौमुखापुल, मंडी चौक, लाइनपार, हरथला सहित अन्य प्रमुख बाजार गुलजार हो गए हैं। इन बाजारों की दुकानें भी सज गई हैं। त्योहार को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। व्रत-पूजा की तैयारियों में महिलाएं कोई कमी नहीं रहने देना चाहती हैं। पूजा के सामान और सजने-संवरने के सामान की भी खूब खरीदारी की जा रही है। करवाचौथ के दिन तैयार होने के लिए ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग जारी है। बाजार में इस बार करवा चौथ को खास बनाने के लिए तरह-तरह के परिधान आ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि सूट के अलावा महिलाएं ज्यादातर लाल रंग की जयपुरी साड़ी पसंद कर रही हैं। वहीं, बाजार में मिट्टी के बने करवा 30 से 50 रुपये तक बिक रहे हैं। इसमें सादा करवा के बजाय लेस लगे डिजाइन वाले करवा ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, चांदी के करवा की कीमत दो हजार से चार हजार रुपये तक है।
विज्ञापन



फैंसी चूड़ियों से सजा बाजार

करवाचौथ के लिए चूड़ी बाजार में फैंसी चूड़ियों से दुकानें भरी हुई हैं। धागे की वर्क वाली चूड़ियों को बेहद पसंद किया जा रहा है। महिलाएं साड़ी या सूट के रंग से मैचिंग चूड़ी खरीद रही हैं। जड़ाऊ चूड़ियों को भी खासा पसंद किया जा रहा है। चूड़ियों और कड़े को करवाचौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। चूड़ी सेट का दाम 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed