फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Marble businessman dies due to car collision

कार की टक्कर से मार्बल्स कारीगर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Marble businessman dies due to car collision
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मार्बल कारीगर की मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि कार का एयर बैग खुल गया, जिससे कार चालक की जान बच गई।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले वाला देवेंद्र सिंह (35) पाकबड़ा थानाक्षेत्र के कोंडरी गांव निवासी था। देवेंद्र मार्बल्स लगाने का कार्य करते था। देवेंद्र के भाई ने बताया कि देवेंद्र मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार में अजय ठेकेदार के साथ मार्बल्स लगाने का कार्य कर रहा था। शुक्रवार शाम छह बजे छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। देवेंद्र दिल्ली रोड पर मझोला थाने से आगे मनोहरपुर मोड़ पर पहुंचा था, तभी मनोहरपुर रतनपुर कलां मार्ग से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद देवेंद्र कार के बोनट पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं टक्कर लगने के बाद अनियंत्रिक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार का एयर बैग खुल गया। जिससे कार चालक रूचित शर्मा निवासी सूर्य नगर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस द्वारा देवेंद्र को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि देवेंद्र के परिवार में पत्नी तोशी, बेटी सोनाक्षी और बेटा संस है। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed