फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   many trains late

श्रमजीवी, इंटरसिटी समेत ट्रेनें कई घंटे लेट

Fri, 29 Jul 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
many trains late
ट्रेन
गाजियाबाद के नजदीक गुरुवार शाम चार बजे ओएचई ब्रेक होने से सेक्शन आफ हो गया। जिसके चलते श्रमजीवी एक्सप्रेस, इंटरसिटी, संप्तक्रांति, आला हजरत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। पावर न मिलने से ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। यात्री कारण जानने को परेशान रहे। ट्रेनें करीब तीन से चार घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन


गुरुवार को चार बजे गाजियाबाद के नजदीक महरौली और डासना के बीच के ओएचई ब्रेक हो गया। जिसके चलते पूरा मेहरौली पिलखुवा रेलवे इलेक्ट्रिक सेक्शन में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सेक्शन आफ होने से ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। उस समय श्रमजीवी एक्सप्रेस मेहरौली और डासना के बीच से चल रही थी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होते ही ट्रेन डाउन लाइन पर ही खड़ी हो गई। श्रमजीवी एक्सप्रेस पहले से ही एक घंटा बीस मिनट की देरी से चल रही थी। उसके खड़े होने के कारण पीछे से आ रही गाड़ियां भी रोकनी पड़ गईं। श्रमजीवी के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद टीआरडी की टीम ने जाकर सेक्शन में पावर सप्लाई की कोशिश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब स्टेशन में आई खराबी को दूर करके पावर सप्लाई दी गई। जिसमें करीब दो घंटे का समय लग गया। इसके बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। मुरादाबाद आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटा, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, आला हजरत और इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-काठगोदाम संपर्कक्रांति समेत अन्य ट्रेनें लेट हो गईं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। जिस सम पावर आफ हुई उस समय अप लाइन पर सेक्शन में ट्रेन नहीं गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed