फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   many time story change in punit murder case

मासूम की हत्या - दोपहर से रात तक बदलती गई कहानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
many time story change in punit murder case
कांठ रोड स्थित हिमगिरी कालोनी का रहने वाला बच्चा पुनीत कुमार की गोली लगने से हुई मौत के बाद जांच प? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी में बुधवार दोपहर हुई एक मासूम की हत्या और उसकी मां को गोली मारने की घटना में दोपहर से लेकर रात तक कई कहानी सामने आईं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया था कि खूब सिंह का अपने परिवार से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने गोली चलाई। जिसमें सामने वाले मकान की छत पर खड़े मासूम पुनीत की गर्दन में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। रात में पुनीत के पिता की ओर से आरोपी पक्ष के सात सदस्योें के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। जिसमें बताया गया है कि गोली खूब सिंह के बेटे दीपक और भाई जिराज ने चलाई है। बाकी आरोपियों ने इस घटना में सहयोग किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपना तर्क साफ कर दिया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खूब सिंह को कमरे से बाहर निकालने में लग गए चार घंटे
मुरादाबाद। खूब सिंह की मां लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले खूब सिंह को फालिस का अटैक हुआ था। इसके अलावा वह शुगर की बीमारी से भी ग्रस्त है। तीन दिन पहले खूब सिंह की दवा खत्म हो गई थी। उसने पत्नी ममता और बेटे दीपक व दिपांशु से दवा के लिए रुपये मांगे, लेकिन परिजनों ने उसे रुपये नहीं दिए। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे खूब सिंह ने मकान की ऊपरी मंजिल पर खुद को बंद कर लिया था। उसके पास लाइसेंसी बंदूक भी थी। परिजन सोचने लगे कि कहीं खूब सिंह आत्महत्या न कर ले। परिजन उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। कई घंटे बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। दोपहर करीब बारह बजे सीढ़ी के जरिये ऊपरी मंजिल पर चढ़ने का प्रयास किया गया। इसी दौरान खूब सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली पड़ोसी विजय कुमार बेटे पुनीत कुमार के गर्दन में लगी। जबकि रचना भी छर्रे लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन

घर से मिली लाइसेंसी बंदूक, 22 कारतूस और दो खोखे
मुरादाबाद। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने खूब सिंह के घर से लाइसेंसी बंदूक, बाइस कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। पीड़ित परिवार और आरोपी से पूछताछ की गई है। घटना की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- अमित आनंद पुलिस अधीक्षक नगर,
खूब सिंह के घर में नहीं चल रहा था कोई विवाद
पुनीत के ताऊ विष्णु कुमार ने बताया कि खूब सिंह के घर में कोई विवाद नहीं चल रहा था। इन्होंने कुत्ते को लेकर चल रहे विवाद में साजिश रचकर मासूम बच्चे की हत्या की है। उसकी मां को भी गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed