फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Many silver traders of the zone are on the radar of the state tax department.

Moradabad News: जोन के कई चांदी कारोबारी राज्य कर विभाग के रडार पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Many silver traders of the zone are on the radar of the state tax department.
मुरादाबाद। संभल ही नहीं जोन के अन्य जिलों के कई चांदी कारोबारी राज्य कर विभाग के रडार पर हैं। राज्य कर अधिकारियों ने जीएसटी चोरी करने वाले कारोबारियों का डाटा तैयार किया है। इस मामले में कभी भी अन्य कारोबारियों की जांच हो सकती है। राज्य कर विभाग एक माह से चांदी कारोबारियों की निगरानी कर रहा है। चांदी का भाव अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उछाल लेने के बाद अधिकारी भी सक्रिय हो गए थे लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। राज्य कर की टीम ने अचानक संभल जिले के चंदौसी में छापा मार दिया। इस दौरान 33 करोड़ के जेवरात टीम के हाथ लग गए। अमूमन मुरादाबाद जोन के कारोबारी दिल्ली और जयपुर बुलियन मार्केट से चांदी की खरीद करते हैं। इस मामले में राज्य कर के अधिकारी धीरे धीरे डाटा इकट्ठा करने में लगे थे। विभाग ने बिजनौर, रामपुर और मुरादाबाद के कारोबारियों का डाटा निकालकर छानबीन की। इस दौरान काफी संख्या में संदिग्ध डाटा प्रकाश में आए हैं लेकिन अभी राज्य कर विभाग ने अन्य कारोबारियों पर छापा नहीं मारा है। हालांकि राज्य कर अधिकारी डाटा का खुलासा नहीं कर रहे हैं। राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ का कहना है कि इस साल का सबसे बड़ी एसआईबी की कार्रवाई चंदौसी में की गई है लेकिन अन्य लोगों की भी छानबीन चल रही है। जीएसटी चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। सभी लोगों को स्टॉक को ईमानदारी से दर्शाकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed