फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   many peoples come forward to meet halima to her family

हलीमा को अपनों से मिलवाएंगे बजरंगी भाईजान

Thu, 21 Jul 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
many peoples come forward to meet halima to her family
हलीमा - फोटो : अमर उजाला
एक साल से जिला अस्पताल में भर्ती हलीमा अब अपनों की याद में और नहीं तड़पेगी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हलीमा को कई बजरंगी भाईजान मिल गए हैं, जो उसे उसके घर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को खबर पढ़ने के बाद मददगार जिला अस्पताल पहुंचे और हलीमा का हालचाल जाना। अपने गांव जाने की खुशी में हलीमा की आंखों से आंसू छलक आए। वो बोलीं, जल्द अपनी मां और बेटे से मिला चाहती हूं। 
विज्ञापन


अभी तक हलीमा को सिर्फ गांव का नाम पता था, लेकिन अब पुलिस की मदद से उसके घर का पूरा पता मालूम हो गया है। वह हैदराबाद के रंगरेड्डी जिले के थाना शंकरपल्ली के मोकिला गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मददगारों ने हलीमा के गांव सरपंच से भी बात की। सरपंच ने बताया कि हलीमा की मां उसकी याद में सुधबुध खो बैठी है। पति की मौत हो गई है और मासूम बच्चे का भी पता नहीं है। 


मददगारों ने बताया कि अस्पताल और पुलिस की औपचारिकताएं पूरी होते ही हलीमा को उसके घर पहुंचा  दिया जाएगा। हलीमा एक साल एक महीने से जिला अस्पताल में भर्ती है। वह ट्रेन से भूले भटके मुरादाबाद आ गई थी। यहां उसका एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह जिला अस्पताल में ही रह गई। वह चलने में असमर्थ है। हलीमा वाकर के सहारे चलती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed