फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Many organizations celebrated Savitribai Phule's birth anniversary in Bilari.

Moradabad News: बिलारी में कई संगठनों ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

Sun, 04 Jan 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Many organizations celebrated Savitribai Phule's birth anniversary in Bilari.
बिलारी। शनिवार को बिलारी में अलग अलग स्थानों पर कई संगठनों द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ की तहसील बिलारी इकाई की ओर से नगर के डा. आंबेडकर पार्क में शनिवार सुबह सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया। उस समय मनुवादी लोग नहीं चाहते थे कि वह स्कूल संचालित कर बच्चों को शिक्षित करें। अध्यक्षता आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष डाॅ.जगतपाल सिंह और संचालन डा.कुंवर सिंह ने किया। इस दौरान रामवीर सिंह, बादाम सिंह, रन सिंह भारती, विनीत कुमार, रामकिशोर, रामखिलाड़ी, राजदीप सिंह, आनंद प्रकाश, अंकुर सागर, जसवंत सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

भीम आर्मी बिलारी की ओर से शनिवार दोपहर बाद नगर के डाॅ.आंबेडकर पार्क में ही सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान सावित्रीबाई फुले चित्र पर पुष्प अर्पित कर कन्या शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता में उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष प्रभांक सिंघम, विनीत कुमार, डा. धर्मवीर यादव, रामकिशोर सिंह, कुलदीप यादव आदि ने विचार रखे। उधर नागरिक एकता परिषद बिलारी की ओर से क्षेत्र के अबूपुरा खुर्द गांव में सावित्री फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन आदर्शों और समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमार, रिंकल गौतम, गौरी गौतम, जगदीश गौतम, हिमानी गौतम, रचना गौतम, मुनेश गौतम, शकुंतला गौतम, रीना गौतम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed