{"_id":"5e7c45d08ebc3e72af615173","slug":"many-arrested-in-amroha-for-breaking-lockdown-rules-police-to-be-more-strict","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: लॉकडाउन के पहले दिन नियम तोड़ने पर 36 गिरफ्तार, आज और भी सख्ती से पेश आएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: लॉकडाउन के पहले दिन नियम तोड़ने पर 36 गिरफ्तार, आज और भी सख्ती से पेश आएगी पुलिस
Thu, 26 Mar 2020 11:36 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों को मुर्गा बनाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन तोड़कर सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें से 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि आज से पुलिस नियम तोड़ने वालों के साथ और भी सख्ती से पेश आएगी, इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे घर से न निकलें, लॉकडाउन का पालन करें। बुधवार को इक्कीस दिवसीय लॉक डाउन का पहला दिन था। बावजूद इसके लोगों ने लॉक डाउन पर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
सुबह से शाम तक लोग घरों से बाहर घूमते दिखाई दिए। ऐसे में नगर कोतवाली पुलिस ने धारा 188, 269, 270, 271 के तहत पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सड़कों पर बेवजह घूमने वाले 11 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसमें सोनू निवासी मोहल्ला अहमदनगर, समीर, तैयब निवासी मोहल्ला मुरादाबादी गेट, सहेद निवासी मोहल्ला चकली, शाहरुख, फरहान निवासी मोहल्ला बड़ा बाजार, शहजाद निवासी मोहल्ला बेरिया, हाशिम, सैफ निवासी मोहल्ला गुजरी, रहबर नकवी निवासी मोहल्ला सफलता और फिरोज हैदर निवासी दानिशमंदन का चालान किया गया है।
एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि लॉक डाउन के पहले दिन 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 11 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कर्रावाई की गई है। इसके अलावा मस्जिद का बाहर से ताला लगाकर अंदर सामूहिक नमाज पढ़ने के मामले में भी कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने जनता से घर में रहने की अपील की है। अन्यथा पुलिस सख्ती से पेश आएगी।