फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mantha tank explodes, owner's son dies

मैंथा टंकी फटी, मालिक के बेटे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mantha tank explodes, owner's son dies
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शुक्रवार शाम मैंथा की टंकी फट गई। जिसकी चपेट में आकर टंकी मालिक के बेटे की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मातीपुर मैनी गांव में राम किशोर का परिवार रहता है। राम किशोर किसान हैं। उन्होंने मैंथा टंकी लगा रखी है। घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मैंथा टंकी लगी है। टंकी पर मैंथा तेल निकालने का काम कर रहा है। शुक्रवार को राम किशोर खेत से काटे गए मैंथा का तेल निकाल रहे थे। टंकी पर राम किशोर के तीनों बेटे राजेश, हिमांशु और राजाराम (22) काम कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे अचानक टंकी में गैस बन गई। इससे टंकी जोरदार धमाके के साथ फट गई। उस समय राजाराम टंकी में ईंधन झोंक रहा था। टंकी फटते ही उसमें भरा खौलता पानी उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह बुरी तरह झुलस गया, जबकि साथ में काम कर रहे उसके भाई हिमांशु तथा राजेश और अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वह राजाराम को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव घर ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed