फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mann Ki Baat: Mention Sot river being revived Sambhal district, PM described as example public participation

मन की बात: संभल जिले में पुनर्जीवित की गई सोत नदी का जिक्र, पीएम ने जनभागीदारी का बेहतरीन मिसाल बताया

Sun, 24 Sep 2023 12:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 12:51 PM IST
सार

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने मन की बात में संभल के सोत नदी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने मिलकर इस नदी को फिर से पुनर्जीवित कर दिया है। यह जनभागीदारी की मिसाल है। 

विज्ञापन
Mann Ki Baat: Mention Sot river being revived Sambhal district, PM described as example public participation
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संभल जिले की सोत नदी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमरोहा से शुरू होकर संभल होते हुए बदायूं तक बहने वाली नदी क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी के रूप में जानी जाती थी। इसका पानी किसानों के लिए खेती का मुख्य आधार था।

विज्ञापन

अतिक्रमण बढ़ने से यह विलुप्त हो गई थी

समय के साथ नदी का प्रवाह कम होने के साथ अतिक्रमण बढ़ने से यह विलुप्त हो गई थी। संभल के लोगों ने सोत नदी को भी पुनर्जीवित करने का संकल्प ले लिया। पिछले साल दिसंबर में नदी के कायाकल्प का काम 70 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने मिलकर शुरू किया।

विज्ञापन

लोगों की मेहनत रंग लाई

ग्राम पंचायतों के लोगों ने सरकारी विभागों को भी अपने साथ लिया। साल के पहले छह महीने में ही लोगों ने 100 किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का पुनरोद्धार कर दिया। बारिश का मौसम शुरू हुआ लोगों की मेहनत रंग लाई और सोत नदी पानी से लबालब भर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए यह खुशी का एक बड़ा मौका बनकर आया है। लोगों ने नदी के किनारे बांस के 10 हजार से भी अधिक पौधे भी लगाए हैं, ताकि इसके किनारे पूरी तरह सुरक्षित रहें।

जिले में 112 किलोमीटर लंबी है नदी

संभल जिले की सबसे बड़ी सोत नदी स्थानीय लोगों और प्रशासन के प्रयास से पुनर्जीवित हो गई है। इस नदी में बहता पानी किसानों को सुकून दे रहा है। विलुप्त हो चुकी करीब 112 किलोमीटर लंबी नदी को पुनर्जीवित किया जाना सराहनीय है।

करीब 40 वर्ष पहले तक सोत नदी जिले में किसानों के लिए फसल की सिंचाई का बड़ा आधार हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ यह नदी विलुप्त होती चली गई थी। यह नदी अमरोहा जिले के बॉर्डर से संभल जिले की ग्राम पंचायत धकतोड़ा से शुरू होकर बदायूं जिले तक मिलती है।

गंगा की सहायक नदी

इस नदी को गंगा नदी की सहायक नदी कहा जाता है। नवंबर 2022 से इस नदी को पुनजीर्वित करने का जिम्मा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उठाया था। उन्होंने राजस्व विभाग से जगह-जगह किए गए कब्जे हटवाए और पंचायतराज विभाग से कार्य कराया। यह नदी जिले के पांच ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों से होकर गुजर रही है। हजारों किसानों के लिए सिंचाई के लिए बड़ा स्रोत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed