फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   manjinde singh told governmet presurise farmers

किसानों के साथ ज्यादती कर रही सरकार : मनजिंदर सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
manjinde singh told governmet presurise farmers
मुरादाबाद। मूंढापांडे में किसानों के रोके जाने की सूचना मिलने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि किसानों को आंदोलन करने का अधिकार है और उन्हें रोकना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। पुलिस उन्हें इस तरह नहीं रुक सकती है। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बात की तथा किसानों को टोल प्लाजा से निकलवाने में वार्ता की।
विज्ञापन

किसान आंदोलन में इकरोटिया टोल प्लाजा पर जब स्थिति सामान्य नहीं हुई तो दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा प्रबंध कमेटी के सदस्यों के साथ टोल प्लाजा पहुंच गए। इन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टोल प्लाजा के ऑफिस में काफी लंबी वार्ता हुई। मनजिंदर सिंह सिरसा और सदस्यों की कमेटी ने किसानों को रोके जाने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने से रोकना गलत है। काफी देर बाद रात करीब साढे़ दस बजे पुलिस प्रशासन ने रोके गए किसानों के वाहनों को दिल्ली जाने की अनुमति दे दी। जिसके बाद किसानों ने टोल प्लाजा चालू करा दिया और किसान वाहन लेकर दिल्ली रवाना हो गए। कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि किसान को आंदोलन करने का अधिकार है। सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी ज्यादती कर रहे हैं। कहा कि किसानों ने किसी अधिकारी की गाड़ी नहीं तोड़ी, न ही मारपीट की। उल्टा पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसमें एक किसान युवक को चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed