फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Manisha's selection in UP Under-19 cricket team

Moradabad News: मनीषा का यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Manisha's selection in UP Under-19 cricket team
मुरादाबाद। छजलैट के संदलीपुर गांव निवासी मनीषा चौधरी का यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। कानपुर में आयोजित कैंप के बाद मनीषा को यूपी की टीम में जगह दी गई है। आठ अक्तूबर को पहला मैच दिल्ली से होगा। इसके लिए यूपी की टीम बृहस्पतिवार को कानपुर से हरियाणा रवाना होंगी।
विज्ञापन

मनीषा ने महज तीन साल पहले ही क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया है। उसके पिता डॉ. ओमप्रकाश सिंह पशु चिकित्सक हैं। कोरोना काल में एक सड़क दुर्घटना में उनकी याददाश्त चली। परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके कारण मनीषा का अभ्यास भी छूट गया। साल भर पहले उसने फिर अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी मनीषा की बड़ी बहन ने उसका सहयोग किया। मनीषा ने जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद उसे कानपुर में प्रदेशीय टीम के ट्रायल में शामिल होने का मौका मिला। ट्रायल में वह सफल रही और कैंप के लिए चयनित हो गई। कैंप में बुधवार को यूपी की अंडर-19 टीम की घोषणा की गई है। इसमें मनीषा का नाम भी शामिल हैं। मनीषा का कहना है कि मेरा सपना भारतीय टीम में खेलना है। इसे पूरा करके ही दम लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं मनीषा
मनीषा चौधरी दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं। भुवनेश्वर कुमार और झूलन गोस्वामी उसके पंसदीदा क्रिकेटर हैं। मनीषा भुवनेश्वर का बॉलिंग एक्शन कॉपी करने की कोशिश करती है। स्विंग में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। पिछले वर्ष अमर उजाला की ओर से आयोजित बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट में मनीषा ने प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ तीन विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed