फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mandal's electricity will be smart with Rs 1240 croreMandal's electricity will be smart with Rs 1240 crore

Moradabad News: 1240 करोड़ से स्मार्ट होगी मंडल की बिजली व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mandal's electricity will be smart with Rs 1240 croreMandal's electricity will be smart with Rs 1240 crore
मुरादाबाद। आरडीएसएस (रीवैंप) योजना के अंतर्गत विद्युत निगम मंडल की बिजली व्यवस्था स्मार्ट बनाने के लिए 1240 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें नए ट्रांसफार्मर लगाने से लेकर नए बिजलीघर बनाने व पुराने जर्जर तारों को बदलकर ने एबी केबिल डालने का काम किया जाएगा। पहले चरण में ने एबी केबिल डालने का काम मुरादाबाद मंडल में चल रहा है।
विज्ञापन

योजना की तैयारी के समय विद्युत निगम के मुरादाबाद जोन में अमरोहा व बिजनौर भी शामिल थे। इसलिए पांचों जनपदों का बजट 1240 रुपये रखा गया। वर्तमान में अमरोहा व बिजनौर जिला मुरादाबाद जोन से अलग कर दिए गए हैं। इनका मुख्यालय गजरौला में बना दिया गया है। मुरादाबाद जोन में अब मुरादाबाद, रामपुर, संभल जिले शामिल हैं। जोन के मुख्य अभियंता आरके बंसल का कहना है कि मुरादाबाद में तीन, रामपुर में एक, अमरोहा में एक, संभल में दो व बिजनौर में तीन बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया था। 20 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इससे ओवरलोडिंग कम होगी और शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन


गांवों में अलग किए जा रहे नलकूप फीडर
आरडीएसएस योजना के तहत गांवों में नलकूप फीडरों को घरेलू फीडरों से अलग किया जा रहा है। कई गांवों में यह कार्य पूरा हो चुका है। इससे गांवों में ओवरलोडिंग कम होगी और नलकूप उपभोक्ताओं को आठ घंटे व घरेलू उपभोक्ताओं को 18 घंटे बिजली मिल सकेगी। इसके अलावा ओवरलोडिंग वाले फीडरों को भी दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा। एमडीए की जद में आने वाले गांवों को शहरी फीडरों से बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आरडीएसएस योजना के तहत मंडल में बिजली व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए 1240 करोड़ रुपये का बजट है। नए एबी केबिल डालने का काम चल रहा है। इसके बाद ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। नए बिजलीघर भी प्रस्तावित हैं। - आरके बंसल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed