{"_id":"6595bf718f0a763ae50233fc","slug":"managers-of-72-brick-kilns-in-the-district-fined-rs-59-crore-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-315952-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले के 72 ईंट भट्ठों के प्रबंधकों 59 करोड़ का जुर्माना, आरसी कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले के 72 ईंट भट्ठों के प्रबंधकों 59 करोड़ का जुर्माना, आरसी कटी
विज्ञापन
मुरादाबाद। एनजीटी ने मानक के विपरीत ईंट भट्ठा संचालित करने पर संचालकों के खिलाफ 59 करोड़ का अर्थदंड लगाया है। पैसा नहीं जमा करने पर डीएम ने ईट भट्ठा संचालकों के खिलाफ आरसी जारी कर दी है। एडीएम वित्त ने ईंट भट्ठों से तहसीलदारों को तीन दिन के अंदर पैसा जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी आशुतोष चौहान ने बताया कि जीतू यादव ने एनजीटी में जिले के ईंट भट्ठों के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि मुरादाबाद, रामपुर जिले के ईंट भट्ठे 2012 की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में जांच की थी। पता चला कि ईंट भट्ठों ने प्रदूषण विभाग से लाइसेंस भी नहीं लिया है। इनमें मुरादाबाद सदर में नौ , बिलारी में 44, कांठ में 12 और ठाकुरद्वारा में सात ईंट भट्ठे मौजूद हैं।
सुनवाई के बाद एनजीटी ने जिले के 72 ईंट भट्ठों के ऊपर 59 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही भट्ठों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि ये ईंट भट्ठे जिले की आबोहवा खराब कर रहे हैं। इनके वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। एनजीटी ने इस मामले में रिपोर्ट को जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। आदेश के तहत एडीएम वित्त सत्यम मिश्रा ने सभी तहसीलदारों को तीन दिन में वसूली करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि वह प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
ईंट भट्ठों पर जांच अभियान चलेगा
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 72 ईंट भट्ठे बंद बताए जा रहे हैं। इस मामले में एडीएम वित्त के नेतृत्व में मौके का सत्यापन किया जाएगा। पूरी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। वसूली का अभियान जारी रहेगा। इस मामले में एक रिपोर्ट एनजीटी को भी भेजी जाएगी।