फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man safe on rail track

ट्रेन से बचने को ट्रैक पर लेटा, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी

Tue, 22 Nov 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
man safe on rail track
वीरबल सिंह - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन यार्ड में रविवार रात को अद्भुत और अकल्पनीय घटना हुई। एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। उसे देखने वालाें की सांसें थम गईं। ट्रेन गुजरने के बाद सभी उसे देखने पहुंचे तो देखा कि युवक लाइनों की बीच में जिंदा था।
विज्ञापन


लेकिन इंजन से निकलने वाली स्टीम से वह बुरी तरह से झुलस गया था। लोगाें ने उसे उठाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पंजाब के संगरूर का रहने वाला वीरबल सिंह रविवार को अपने दोस्त रिडैनी से मिलने हरिद्वार आया था।
विज्ञापन


वहां पता चला कि रिडैनी का भाई लापता है, जो इस वक्त मुरादाबाद में है। वीरबल और रिडैनी भाई को तलाशने मुरादाबाद आए थे। दिन भर तलाश के बाद देर शाम मुरादाबाद यार्ड से होकर लाइन पार क्षेत्र की ओर जो रहे थे। उस वक्त ट्रेन यार्ड में आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पार समय दोनों अंधेरे में समझ नहीं पाए कि ट्रेन किस ट्रैक पर है। जिस ट्रैक को वीरबल पार कर रहा था ट्रेन उसी ट्रैक पर थी। अपने आप को बचाने के लिए वीरबल ट्रैक पर लेट गया और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। ये देख उसके साथ आए लोगों की धड़कनें थम सी गईं।


ट्रेन गुजरने के बाद वे दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा वीरबल सुरक्षित था, लेकिन इंजन से निकलने वाली गर्माहट के कारण झुलस गया था। लोगों ने 108 पर फोन करके एंबुलेंस बुलाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी तबियत में सुधार आया है, लेकिन हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed