{"_id":"601aa3df8ebc3e27e7660d46","slug":"man-killed-in-moradabad-by-attacking-with-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मझोला में ईंट से कूच कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मझोला में ईंट से कूच कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 03 Feb 2021 06:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मझोला थाना क्षेत्र के पैपटपुरा में एक युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उसकी बगिया में फेंक दी। लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मझोला थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 साल है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। शव के पास में ही खून से सनी एक ईंट भी मिली है। जिससे माना जा रहा है कि कातिलों ने इसी ईंट से हमला किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन