{"_id":"63b8bdf72ed5c267f7dba8a8131c9226","slug":"man-died-from-saffocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब से ई-कचरा जलाते बनी गैस, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब से ई-कचरा जलाते बनी गैस, एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 22 Sep 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चक्कर की मिलक में बंद कमरे में तेजाब डालकर ई कचरा जलाते वक्त गैस बनने से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग बेहोश हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से चक्कर की मिलक में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
शहर में ई कचरा जलाने का काम जोरशोर से हो रहा है। कुछ लोग रामगंगा और गांगन के किनारे ई कचरा जलाते हैं तो कुछ ने यह काम घरों में ही शुरू कर दिया है। घरों में ई वेस्ट को पिघलाने के लिए धड़ल्ले से तेजाब का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चक्कर की मिलक में दो महिलाओं समेत चार लोग एक घर में कमरा बंद करके ई वेस्ट (कचरा) को तेजाब से जलाकर उससे धातु निकालने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक गैस बनी और युवकों का दम घुट गया।
काफिल पुत्र यामीन निवासी खुर्जा, चक्कर की मिलक में बबलू के मकान में किराए पर रहता है। सोमवार की दोपहर वह अपने दो साथियों के साथ कंप्यूटर उपकरणों के ई वेस्ट से तेजाब डालकर चांदी और सोना निकालने का प्रयास कर रहा था। कंप्यूटर प्लेट पर तेजाब डालते समय अचानक गैस बन गई। बंद कमरे में गैस बनने से काफिल का दम घुट गया। उसके साथ काम कर रहे फहीम पुत्र खलील, अलीसा पत्नी फहीम और सुमायला पुत्री बबलू गैस से बेहोश हो गए।
विज्ञापन
जब लोगों को पता चला तो मौके पर भीड़ लग गई। तेजाब की गंध से कमरे में बुरी हालत थी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कमरे के दरवाजे खोलकर चारों बेहोश लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सुमायला, फहीम और अलीसा को कुछ देर बाद होश आ गया। लेकिन काफिल की मौत हो गई।