{"_id":"698258af57f9dc031c0d0afa","slug":"man-arrested-for-sexually-exploiting-woman-on-pretext-of-marriage-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-112250-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कांठ। दो साल पहले फेसबुक से जान-पहचान बढ़ाने के बाद शादी का झांसा देकर महिला का जबरन यौन शोषण करने, दवाई खिलाकर गर्भपात कराने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लेने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पश्चिम बंगाल की महिला ने 19 जनवरी को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि करीब दो साल पहले सलेमपुर निवासी अमीरूद्दीन मलिक ने फेसबुक के जरिए उससे नजदीकी बढ़ाकर आना-जाना शुरू किया था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर जबरन उसका यौन शोषण किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। गर्भवती होने पर उसने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप था कि उस अश्लील वीडियो की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर आरोपी ने उससे नकद और फोन पे से 4.5 लाख रुपये ऐंठ लिए। उसने शादी भी नहीं की और 18 जनवरी को उसे कांठ रोड पर बुलाकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अमीरुद्दीन मलिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएचओ ने कहा कि इस मामले की गहनता के साथ विवेचना की जा रही है।