फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man along with his son-in-law killed his elder brother In Muzaffarnagar

कालू ने किया कत्ल: दामाद के साथ मिलकर बड़े भाई की फावड़े से की हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था दोनों में विवाद

Mon, 21 Oct 2024 09:58 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Oct 2024 09:58 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले में छोटे भाई कालूराम ने दामाद के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 
 

विज्ञापन
man along with his son-in-law killed his elder brother In Muzaffarnagar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में छोटे भाई कालूराम ने दामाद के साथ मिलकर बड़े भाई बूटा राम (65) की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। दोनों भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला रहा है। पुलिस ने संजीव को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


दोनों भाइयों के घर बराबर-बराबर हैं। कालूराम के परिवार में बेटा नहीं है। उसने अपने घर पर अपनी बेटी रीमा व उसके पति संजीव को काफी समय से रखा हुआ है। दोनों भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को दोनों भाई बूटाराम के घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी संजीव भी वहां पहुंच गया। इसी बीच किसी बात पर तीनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि कालूराम ने पकड़ लिया, तब संजीव ने अपने ससुर के बड़े भाई बूटाराम पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तलाश कर संजीव को हिरासत में ले लिया। सीओ नई मंडी रुपाली राय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed