फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   make the toilet

पटरी छोड़ो बाबू... टायलेट बनवाओ

Sun, 02 Oct 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
make the toilet
स्वच्छ भारत अभियान
रेलवे का स्वच्छता अभियान प्लेटफार्म से आगे बढ़ते हुए ट्रैक तक पहुंच गया है। स्टेशन की सीमा में ट्रैक किनारे गंदगी फैलाना और टायलेट करना भारी पड़ सकता है। ट्रैक किनारे टायलेट करने वालों पर आरपीएफ की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


आरपीएफ ऐसे लोगों को पकड़कर उनकी काउंसिलिंग करने के साथ ही जुर्माना भी लगा रही है। उनके साथ कामर्शियल विभाग से टीटीई की भी ड्यूटी लगाई गई है। स्वच्छता अभियान में विस्तार करते हुए रेलवे स्टेशन के यार्ड को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


सुबह सुबह रेलवे ट्रैक को टायलेट के रूप में प्रयोग किया जाता है। सुबह में जब यार्ड में ट्रेन खड़ी होती है तो ट्रेन में बैठे यात्रियों को असहजता की स्थिति झेलनी पड़ती है। इसे देखते हुए रेलवे ने यार्ड में टायलेट करने वालों को रोक लगाने की जिम्मेदारी आरपीएफ को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए हर स्टेशन पर एक टीम बनाई गई है। जो सुबह के समय यार्ड में निगरानी करती है। वहां टायलेट करने वालों को पकड़ने के बाद पहले तो समझाया जाता है कि इस प्रकार से गंदगी न फैलाएं। इसके बाद टीम में शामिल टीटीई उस पर जुर्माना लगाता है। जुुर्माना लगाने के बाद उसे रसीद थमा दी जाती है। मंडल में अलग अलग टीम काम कर रही हैं।

 

मुरादाबाद स्टेशन पर बनाई टीम हर दिन आठ से दस लोगों पर जुर्माना लगा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर के निर्देशन में टीम का गठन कर दिया गया है। जो लगातार स्टेशन निगरानी कर रही है। हर रोज गंदगी फैलाने वालों पर जिनमें टायलेट करने वाले भी शामिल हैं आठ से दस लोगाें पर जुर्माना लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed