फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Majhola's girl raped in Hyderabad, blackmailed by making video

मझोला की युवती से हैदराबाद में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Majhola's girl raped in Hyderabad, blackmailed by making video
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथ हैदराबाद ले गया। वहां आरोपी ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि कटघर क्षेत्र निवासी युवक से उसके प्रेम संबंध थे। आरोपी ने 10 अप्रैल की शाम पांच बजे फोन किया और आधार कार्ड के साथ युवती को अपने घर बुला लिया था। आरोप है कि उसे शादी का झांसा दिया और आरोपी अपने साथ हैदराबाद ले गया। वहां आरोपी ने अपने मौसेरे भाई के कमरे पर रखा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद युवती को धमकी दी कि अगर उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 16 अप्रैल को आरोपी हवाई जहाज द्वारा उसे हैदराबाद से दिल्ली ले आया। इसके बाद पाकबड़ा में अपने रिश्तेदार के घर ले गया। यहां आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने धमकी दी कि उसके भाई की करंट लगाकर हत्या कर दी जाएगी। वरना अपने बयान में कह देना कि मैं अपनी मर्जी से हैदराबाद गई थी। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसका वीडियो भी वायरल कर दिया जाएगा। एसएसपी ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed