{"_id":"6732790f680b7f019b09cea6","slug":"majhola-mandi-got-decorated-a-day-before-in-the-night-the-effect-was-mixed-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-520180-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एक दिन पहले ही रात में सज गई मझोला मंडी, मिला जुला रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एक दिन पहले ही रात में सज गई मझोला मंडी, मिला जुला रहा असर
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला स्थित नवीन मंडी का समय बदल दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव के आदेश पर 12 नवंबर से मंडी के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन व्यापारियों ने एक दिन पहले ही मंडी में रात के समय अपनी दुकानें सजा लीं। मंडी के कई व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया। वहीं, कई व्यापारी इसके विरोध में भी नजर आए। आलम यह रहा कि मंडी में करीब 70 फीसदी दुकानें ही पहले दिन खुलीं। सब्जी व्यापारी हरपाल सिंह और ओमशंकर ने कहा कि शाम सात बजे से लेकर सुबह सात बजे तक मंडी के खुलने से व्यापारियों को काफी फायदा होगा। इस फैसले के बाद बिजनौर, नगीना, धामपुर, चांदपुर, मेरठ और बरेली के कारोबारी मंडी में थोक खरीदारी करने के लिए आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्हें जाम में नहीं जूझना पड़ेगा। व्यापारी समीर सैनी ने कहा कि इससे पहले कोरोना काल में भी मंडी के समय में बदलाव किया गया था। तब रात के 12 बजे से लेकर सुबह के छह बजे तक मंडी खुलती थी। इससे व्यापारियों को काफी फायदा होता था। दूसरे जिले के व्यापारी भी मंडी में पहुंचते थे। अभी तक मंडी फुटकर में बदल गई थी, लेकिन समय के बदल जाने से अब फिर से मंडी थोक में तब्दील हो सकेगी।
वहीं, दूसरी ओर कई व्यापारी इस फैसले के विरोध में भी नजर आए। विरोध कर रहे व्यापारी आकाश सिंह ने कहा कि फुटकर व्यापारी पूरे दिन अपने कारोबार में व्यस्त रहते हैं। रात में अपनी दुकान बंद करने के बाद हर कोई परिवार के साथ समय बिताना चाहता है। ये व्यापारी सुबह खरीदारी कर दिनभर कारोबार करते हैं। इस फैसले से उन व्यापारियों का मंडी में आना बंद हो जाएगा। व्यापारी रवि सैनी ने बताया कि कई लोग सुबह गाड़ी या रिक्शा की बुकिंग करके मंडी में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। अब वह रात में गाड़ियां बुक करेंगे तो उन्हें दोगुने पैसे में बुकिंग करनी होगी। इससे वह मंडी में आने से कतराएंगे। मालूम हो कि सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से अभी ट्रायल के तौर पर समय बदलने का निर्णय लिया गया है। यदि सही ढंग से मंडी का संचालन हुआ तो निर्णय को आगे के लिए बढ़ाया जाएगा। ब्यूरो
- सजाई गईं दुकानें
रात में मंडी खुलने के फैसले का स्वागत करते हुए कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर लाइट के साथ रंगीन झालर से सजावट भी की। व्यापारियों ने बताया कि ऐसा दुकान की ओर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किया गया।