{"_id":"684b3781e0d07b0755065596","slug":"mainather-police-accused-of-harassing-dalits-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-665606-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मैनाठेर पुलिस पर दलितों को उत्पीड़न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मैनाठेर पुलिस पर दलितों को उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन
मुरादाबाद। बसपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को सीओ से मुलाकात कर मैनाठेर पुलिस की शिकायत की है। आरोप लगाया कि जाट समाज के लोगों ने दलितों के साथ मारपीट की, लेकिन पुलिस ने दलित समाज के ही लोगों पर कार्रवाई की है। सीओ ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार को बसपा का प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ग्रामीण के उपस्थित न होने पर सीओ राजेश कुमार तिवारी से मुलाकात की। बसपा नेताओं ने बताया कि मैनाठेर के गांव जटपुरा में कुछ दिन पहले गांव निवासी कवेंद्र पुत्र हरिमोहन खेत पर गए थे। जहां पर रास्ते में पानी की पाइप लाइन को लेकर जाट समाज के व्यक्तियों से विवाद हो गया। आरोप है कि जाट समाज के लोगों ने दलित समाज के लोगों को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करते हुए दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट की।
आरोप है कि इंस्पेक्टर मैनाठेर ने जाट समाज का प्रार्थना पत्र लेकर दलित समाज के चार लोगों का 135(151 ) की धारा में चालान कर दिया। जबकि दलित समाज के लोगों का प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया। आरोप लगाया कि पुलिस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष के छह लोगों के खिलाऊ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर, राजेश सागर, शिवशंकर सागर, शीशपाल सिंह, नितिन सिंह, रय्यान तुर्की, राजवीर सिंह, छात्रपाल, कविंद्र जाटव, चमन सिंह, रीनू जाटव, रविंद्र जाटव आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -
बसपा ने अहमदाबाद हादसे पर जताया दुख
मुरादाबाद। बसपा ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक जताया है। बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सागर ने कहा कि विमान में 242 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सभी की मौत हो गई। यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। बसपाइयों ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवदेनाएं जताई हैं। साथ ही हादसे में घायल लोगों की सलामती और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। संवाद