फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maid was stealing cash and jewelery from businessman's house for a year

Moradabad News: एक साल से कारोबारी के घर से नकदी-जेवर चोरी कर रही थी नौकरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Maid was stealing cash and jewelery from businessman's house for a year
मुरादाबाद। होटल कारोबारी जुहेब यार खान के आवास में नौकरानी एक साल से जेवर और नकदी चोरी कर रही थी। वह धीरे-धीरे सामान चोरी करती रही और उसका पति सामान बेचकर रकम जुटाता रहा। आरोपी दंपती ने इस रकम से अपना मकान भी बनवा लिया। अब पुलिस आरोपी पति-पत्नी और सराफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस आवास विकास कॉलोनी निवासी जुहेब यार खान होटल कारोबारी हैं। उनकी पत्नी कमर जायरा खान ने सिविल लाइंस थाने में अपनी नौकरानी शीतल और उसके पति हरीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को उन्हें रिश्तेदारी में जाना था। उन्होंने अलमारी खोली तो जेवर और नकदी गायब थी। करीब 60 से 70 तोला सोना और करीब दस लाख रुपये की नकदी गायब थी। इस मामले में पुलिस ने कपूर कंपनी रेलवे क्वार्टर में रहने वाली शीतल, उसके पति हरीश और उससे सोने के जेवर खरीदने वाले कटघर के पीतल नगरी निवासी सराफ विनीत रस्तोगी उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शीतल ने पुलिस को बताया कि कारोबारी के परिवार के सभी सदस्य उस पर विश्वास करते थे और चाबी भी उसे दे देते थे। कारोबारी के घर में जेवर और नकदी देखकर उसने मन में लालच आ गया। करीब एक साल से वह धीरे-धीरे जेवर और नकदी चोरी करने लगी थी। इन जेवरों को उसने अपने पति की मदद से सराफ विनीत रस्तोगी उर्फ बंटी को बेच देते थे। इस रकम से उन्होंने बंगला गांव में अपना मकान भी बनवा लिया है।
विज्ञापन

जुहेब यार खान ने बताया कि चोरी की घटना में नौकरानी के शामिल होने पर वह अचंभित हैं। परिवार के सदस्य नौकरानी पर भरोसा करते थे। उन्होंने बताया कि वह किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के मुताबिक आरोपी शीतल, हरीश और सराफ की संपत्ति की जांच की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed