{"_id":"6681fdbe9e784c3efb045059","slug":"mahfooz-and-bhure-khan-had-constructed-houses-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-429983-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गूल और चकरोड पर कब्जा कर महफूज और भूरे खां कराया था मकानों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गूल और चकरोड पर कब्जा कर महफूज और भूरे खां कराया था मकानों का निर्माण
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
आरोपी महफूज और भूरे खां ने सरकारी गूल और चकरोड पर कब्जा कर मकानों का निर्माण कराया था। इन मकानों को पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। तहसीलदार न्यायिक और थाना प्रभारी समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।
मूंढापांडे की गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन गंभीर है। पुलिस की जांच में घटना में बिलारी थाने के सहसपुर गांव निवासी महफूज व भूरे भी शामिल पाए गए हैं। महफूज मूलरूप से गांव बैरूआ थाना सैफनी व भूरे मूलरूप से गांव थांवला थाना बिलारी का निवासी है। दोनों ने सहसपुर गांव के मोहल्ला जगतपुरी में चौड़ा खडंजा से आगे अपने मकान बनाए हैं। महफूज का मकान अभी निर्माणाधीन था, जबकि भूरे का मकान करीब दो साल पुराना है। महफूज ने प्लाट खरीदकर अलग मकान बनाया है। इसकी अभी छत नहीं पड़ पाई है। महफूज साथी भूरे खां के पड़ोस में ही किराये के मकान में रहता है।
रविवार दोपहर तहसीलदार न्यायिक अरविंद कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को लेकर सहसपुर गांव पहुंच गए। राजस्व विभाग की टीम की सूचना पर थाना प्रभारी भी टीम के साथ पहुंच गए। तहसीलदार न्यायिक के अनुसार जब मौके पर पैमाइश कराई तब, भूरे और महफूज दोनों के मकान सरकारी गूल और चकरोड पर बने निकले। संवाद
विज्ञापन
ऐसी जगह बनाया ठिकाना, जहां न पड़े पुलिस की नजर
महफूज और भूरे ने अपना ठिकाना ऐसी जगह बनाया, जहां पुलिस की नजर न पड़े। करीब 20 हजार की आबादी वाले सहसपुर गांव के पूरब में जाकर ईंट-भट्ठे के पास दोनों ने अपने मकान बनाए। बारिश के मौसम में तो इन मकानों तक पैदल पहुंचना भी मुश्किल है। इसलिए अपना गांव बैरूआ छोड़कर महफूज और गांव थांवला छोड़कर भूरे ने सहसपुर में आकर अपना ठिकाना बनाया।
अब सहसपुर की जगतपुरी नई बस्ती में सत्यापन अभियान चलाएगी पुलिस
बिलारी पुलिस ने सहसपुर गांव की जगतपुरी नई बस्ती में सत्यापन अभियान चलाने की योजना बनाई है। अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर बसे सहसपुर गांव में हाईवे से पूरब की ओर जितनी भी आबादी जगतपुरी की नई बस्ती और चौड़ा खडंजा के नाम से बसी हुई है, इस क्षेत्र में अधिकतर बाहरी लोगों ने मकान बनाए हैं। दोनों आरोपियों का ठिकाना सहसपुर में मिलने के बाद पुलिस को पता चला है कि कुछ अन्य बाहरी अपराधी भी इस क्षेत्र में किराए के मकान लेकर रह रहे हैं। बिलारी थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि सहसपुर की जगतपुरी नई बस्ती के सभी घरों में पुलिस सत्यापन अभियान चलाएगी।