फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mahatma Jyotiba Phule laid the foundation of an egalitarian society.

Moradabad News: महात्मा ज्योतिबा फुले ने समतामूलक समाज की रखी नींव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Jyotiba Phule laid the foundation of an egalitarian society.
कुंदरकी। राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला में आधुनिक भारत में शिक्षा की अलख जगाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्या डॉ स्वदेश, शिक्षिका रेणुका, प्रीति और छात्र-छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया।प्रधानाचार्या डॉ स्वदेश ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज के वंचित वर्गों और महिलाओं की शिक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर एक समतामूलक समाज की नींव रखी। वहीं ज्वाली राम इंटर कॉलेज जैतपुर पट्टी परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं महमूदपुर माफी के अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगल सिंह सैनी ने कहा कि हमें ज्योतिबा के जीवन को आदर्श मानकर समाज में कार्य करने चाहिए। केआईसी के प्रधानाचार्य नवाब हुसैन ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जेआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमर सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले समाज सुधारक, विचारक, लेखक एवं शिक्षक थे, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए और समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने बालिका एवं वंचित लोगों की शिक्षा के लिए अनेक स्कूलों का संचालन किया। कार्यक्रम में अरविंद ठाकुर, अंकुर जैन, उदय सैनी, देशराज सिंह, गजेंद्र सिंह, सुभाष, शोभा रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed