{"_id":"6a6914310b7fdb1d9502e676","slug":"maharshi-dayanand-inter-college-dominates-badminton-competition-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114739-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज का दबदबा
Wed, 29 Jul 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र। स्रोत: कॉलेज
कांठ। संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठंगी में किया गया। जिसमें तीनों वर्गों में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के छात्रों का दबदबा रहा। जिसके बाद विजयी छात्रों का चयन जनपदीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
मंगलवार को हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रईस अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। साथ ही उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इसमें , महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ डीएसएम इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां एवं श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठंगी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिणाम स्वरूप सब जूनियर वर्ग के सिंगल मुकाबले में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अवि यादव विजेता रहे। जबकि डबल्स में अवि यादव एवं यशराज की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग के सिंगल में रोबिन कुमार व डबल्स में प्रांजल शर्मा और रोबिन कुमार की जोड़ी विजयी रही। वहीं सीनियर वर्ग के सिंगल में भी महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के गर्व अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डबल्स में गर्व अग्रवाल एवं दिव्यांशु की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। तीनों वर्गों में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्रों ने अपना वर्चस्व कायम रखा। खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 31 जुलाई 2026 को जीजी हिंदू इंटर कॉलेज मुरादाबाद में होने वाली जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर खेल शिक्षक पदम सिंह, हरिनाथ यादव, राजेश सिंह, सुधीर कुमार, कुलदीप कुमार का सहयोग रहा।