{"_id":"571db3a04f1c1b5301a914f0","slug":"maharashtra-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरप्रदेश को हराकर महाराष्ट्र बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरप्रदेश को हराकर महाराष्ट्र बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट फार ब्लाइंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट फार ब्लाइंड का खिताब महाराष्ट्र के नाम रहा। रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में यूपी को पंद्रह रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। 77 रनाें की पारी खेलने वाले महाराष्ट्र के निलेश मिलगर को मैन आफ मैच चुना गया है। जबकि राजेंद्र वर्मा, फैसल और निलेश को अलग-अलग कैटेगरी में मैन आफ द सीरीज का खिताब मिला।
सोनकपुर स्टेडियम के रविवार को फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और यूपी के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने निलेश मिलगर के 77 रनों की बदौलत निर्धारित बीस ओवरों में 211 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं निलेश ललवारे ने 47 और प्रवीण ने 31 रनों का योगदान दिया। यूपी के लिए उस्मान और फैसल ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम सात विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी।
फैसल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। संजीत ने 22 और उस्मान ने 20 रन जोड़े। यूपी के छह खिलाड़ी रन आउट हुए। निलेश मिलगर को मैन आफ द मैच चुना गया। जबकि बी वन में राजेंद्र वर्मा, बी टू में फैसल और बी थ्री कैटेगरी में निलेश मिलगर को प्लेयर आफ टूर्नामेंट के खिताब से नवाज गया। ब्लाइंड क्रिकेटरों की हौसलाअफजाई के लिए काफी दर्शक स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन
उप्र ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अजय विक्रम पाठक ने खिलाड़ियों में किट बांटे। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स वीर सिंह, सुधीर गुप्ता, बीसीएआई के सेक्रेटरी मानवेंद्र, टूर्नामेंट मैनेजर अतुल गोयल, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।