फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mahakumbh: Crowd increased in the last phase, all trains were full

महाकुंभ : आखिरी दाैर में और बढ़ी भीड़, सभी ट्रेनें हुईं फुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Crowd increased in the last phase, all trains were full
मुरादाबाद। महाकुंभ के आखिरी दाैर में ट्रेनों में भीड़ और बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी दिखी। शुक्रवार को नौचंदी, लिंक, संगम एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। स्पेशल ट्रेनों में भी कोई सीट खाली नहीं बची। ऐसे में रेलवे 26 फरवरी तक प्रयागराज के लिए और स्पेशल ट्रेनें चला सकता है।
विज्ञापन

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में जितने यात्री सीटों पर बैठे थे, उससे ज्यादा खड़े और गैलरी में बैठे नजर आए। जिन यात्रियों को प्रयागराज तक सीधी ट्रेनें नहीं मिली, वह लखनऊ की ट्रेन में चढ़ गए। इसके कारण बेगमपुरा, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, सप्तक्रांति एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी सीट के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन

रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक मुरादाबाद से हर दिन 10 हजार से ज्यादा लोग जनरल टिकट खरीद रहे हैं। आरक्षण पर सफर करने वालों की संख्या तीन हजार है। इसके अलावा बिना टिकट सफर करने वालों की संख्या भी काफी है। ऐसी में 26 फरवरी तक ट्रेनों में भीड़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को है। 26 तक मुरादाबाद से प्रयागराज जाने के लिए 11 ट्रेनें हैं। इनमें से छह नियमित चलने वाली और पांच स्पेशल एक्सप्रेस हैं। नियमित ट्रेनों में कोई सीट खाली नहीं है, स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए कुछ विकल्प बचे हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुछ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयागराज व फाफामऊ से वापसी की ट्रेनें भी बराबर संख्या में चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed