{"_id":"693495805835dcc2dc0fbb2f","slug":"magistrates-were-deployed-at-each-station-to-distribute-blankets-and-arrange-for-bonfires-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-786142-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कंबल वितरण, अलाव की व्यवस्था के लिए थानावार मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कंबल वितरण, अलाव की व्यवस्था के लिए थानावार मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम ने गरीबों को कंबल वितरित करने और अलाव जलाने के लिए मजिस्ट्रेटों की थानावार तैनाती की है। अब कोई अधिकारी या कर्मचारी फर्जी अलाव जलाने या कंबल वितरण की सूचना देकर बच नहीं सकता है।
डीएम अनुज सिंह ने शीतलहर को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, कृषि,पशु पालन विभाग, विद्युत, अग्निशमन और जल विभाग को हिदायत के साथ एडवाइजरी जारी कर दी है। सभी विभागों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। गलशहीद थाना क्षेत्र में सीवीओ सुनीत दत्त प्रजापति, कटघर में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कुलदीप सिंह, मझोला में नगर निगम के सहायक अभियंता विजेंद्र सिंह, मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बीडीओ अशोक कुमार सिंह को तैनात किया गया है। इसी प्रकार नागफनी, मुगलपुरा, कोतवाली, कुंदरकी, मैनाठेर, सोनकपुर, बिलारी सहित अन्य थानों के लिए मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। जिले के सभी एसडीएम को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। शीतलहर शुरू होने पर जिला प्रशासन प्रतिदिन अलाव जलाने और कंबल वितरण की रिपोर्ट लेगा। शनिवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाए गए ।