{"_id":"65e637f007aea0ee5b01938b","slug":"magic-collides-with-bus-on-highway-10-laborers-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-356824-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: लखनऊ हाईवे पर बस से टकराई मैजिक, दस मजदूर घायल, आनन-फानन अस्पताल पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: लखनऊ हाईवे पर बस से टकराई मैजिक, दस मजदूर घायल, आनन-फानन अस्पताल पहुंचाए
Tue, 05 Mar 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:36 AM IST
सार
पाकबड़ा इलाके के नानकबाड़ी में बस की टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। इसमें दस लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नानकबाड़ी गांव के पास रविवार देर रात बस से टाटा मैजिक टकरा गई। इस हादसे में टाटा मैजिक में सवार 10 मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को वाहन से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मपुर जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के हरबासपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। वह दिल्ली में ही मजदूरी करता है।
विज्ञापन
रविवार को उसके चाचा होरी लाल की तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए वह दिल्ली से गांव आया था। सुरेंद्र के साथ बरेली जनपद के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार, ललित, घासीराम, रामसिंह, अंकित भी आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग टाटा मैजिक में सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन
रविवार रात करीब डेढ़ बजे पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नानकबाड़ी गांव के पास आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बस से मैजिक टकरा गई। इस हादसे में सुरेंद्र, जितेन्द्र, ललित समेत दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जितेंद्र, सुरेंद्र और ललित को गंभीर चोट आई हैं। पाकबड़ा थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि बस से मैजिक टकरा गई थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।