फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Madrasa case: Police halted after arresting one accused

मदरसा प्रकरण: एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ठिठक गए पुलिस के कदम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Madrasa case: Police halted after arresting one accused
मुरादाबाद। मदरसे में दाखिला देने से पहले 13 वर्षीय छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के कदम ठिठक गए। पुलिस अब तक न तो पूरे स्टाफ से पूछताछ कर सकी और न ही अन्य छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि मदरसे की प्रधानाचार्य रहनुमा मेडिकल अवकाश पर हैं और दो दिन से विवेचक भी कोर्ट में व्यस्त रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र निवासी एवं टेलर का काम करने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को पाकबड़ा थाने में मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात की प्रधानाचार्य रहनुमा, एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां और अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में अपनी बेटी का मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में कक्षा सात में दाखिला कराया था।
विज्ञापन

बेटी ने सातवीं पास कर ली और इस बार आठवीं कक्षा में दाखिला होना था। 16 जुलाई को वह बेटी को चंडीगढ़ ले गए। उनकी पत्नी 21 अगस्त को बेटी के साथ मदरसा पहुंची थीं। आठवीं कक्षा में दाखिला करने के लिए प्रधानाचार्य रहनुमा और एडमिशन सेल प्रभारी मो. शाहजहां से मिलीं थीं आरोप है कि दोनों ने पहले 35 हजार जमा करा लिए और इसके बाद छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगने लगे थे। मेडिकल रिपोर्ट न देने पर उनके साथ मदरसा स्टाफ ने अभद्रता की और धक्के देकर उन्हें बाहर निकाल दिया था। पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले के रानी पत्रा थानाक्षेत्र के पुरखरिया निवासी एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। छात्रा और उसके पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने अपने बयानों में दो ही नाम बताए हैं। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed