Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Madrasa Board: 459 students left the exam on the first day

मदरसा बोर्ड : पहले दिन 459 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 459 students left the exam on the first day
मुरादाबाद। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के विद्यार्थियों की दीनियात विषय की परीक्षा हुई। 2282 परीक्षार्थियों में से 459 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। प्रश्नपत्र काफी आसान रहने के कारण विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे। प्रश्नपत्र में इस्लाम की बुनियाद सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की वर्ष 2024-25 की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में प्रथम पाली में सेकेंडरी के परीक्षार्थियों की परीक्षा सुबह आठ बजे और सीनियर सेकेंडरी के विद्यार्थियों की द्वितीय पाली में परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। शहर के गोकुलदास हिंदू मॉडल कॉलेज समेत जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन

जिसमें प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 1595 छात्रों में से 362 छात्र अनुपस्थित रहे तथा दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 687 छात्रों में से 97 छात्र अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पाली में कुल पंजीकृत 2282 छात्रों में से 459 छात्र अनुपस्थित रहे। सेकेंडरी के परीक्षार्थी चंगेज आलम ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान था। दीनियात के इस पेपर में दीन से जुड़े वह सवाल खास कर पूछे गए थे जो लगभग हर विद्यार्थी को मालूम होंगे। छात्रा गुड़िया ने बताया कि पेपर काफी आसान रहा। सूरे एखलास का तर्जुमा आदि सवाल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article