फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Made video of girl after befriending her on Instagram, accused molested her

Moradabad News: इंस्टाग्राम से दोस्ती कर बना लिया युवती का वीडियो, आरोपी ने की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Made video of girl after befriending her on Instagram, accused molested her
अगवानपुर (मुरादाबाद)। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से युवक ने दोस्ती कर ली। आरोपी ने युवती की आईडी हैक कर ली और पीड़िता के फोटो व वीडियो चोरी कर लिए, जिन्हें एडिट कर अश्लील बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह ऑनलाइन कंपनी में नौकरी करती थी, तभी उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए कांठ के बेगमपुरा निवासी सारिक से हो गई थी। इसके बाद आरोपी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। उसके फोटो और वीडियो चोरी कर लिए। इन फोटो और वीडियो को एडिट कर उन्हें अश्लील बना लिया। आरोप है कि पांच जून 2025 को युवक ने फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी देकर छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर शांत कर दिया लेकिन मंगलवार को उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed