फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Made outline of Hanuman birth anniversary

Moradabad News: पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव की रूपरेखा बनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Made outline of Hanuman birth anniversary
मंडी धनौरा। पांच दिन तक चलने वाले हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बालाजी भक्त मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। हनुमान जन्मोत्सव 20 से 24 अप्रैल तक चलेगा। 22 अप्रैल को बाबा की रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बालाजी भक्त मंडल की एक बैठक शनिवार की दोपहर बालाजी धाम में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 व 21 अप्रैल को नगर कीर्तन निकाला जाएगा व रामचरित मानस का अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 22 अप्रैल को रथयात्रा निकाली जाएगी। 23 अप्रैल को बाबा के स्वर्ण शृंगार में दर्शन होंगे। इसी दिन विशेष आरती, संकट मोचन हवन, भंडारे व रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जन्मोत्सव के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर शिवकुमार वर्मा, राकेश अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, सुमित अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, भोलेशाह, पूनम गोयल, रेनू अग्रवाल, नवीन वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed