फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Macron is not alone, husbands are beaten in Moradabad too

Moradabad News: मैक्रों अकेले नहीं, मुरादाबाद में भी होती है पतियों की पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Macron is not alone, husbands are beaten in Moradabad too
मुरादाबाद। हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनकी पत्नी ब्रिजिट उनका मुंह पकड़कर धकेलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे थप्पड़ बताया तो कई ने घरेलू कलह व नोकझोंक की बात कही। मुरादाबाद में भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें युवकों ने अपनी पत्नी पर पिटाई के आरोप लगाए। पिछले दो साल के भीतर पत्नी व ससुरालियों द्वारा की गई पिटाई व प्रताड़ना से तंग आकर जिले के 100 से अधिक लोगों ने नारी उत्थान केंद्र और कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किए। हालांकि, राष्ट्रपति मैक्रों ने घटना पर कहा कि हम दोनों सिर्फ मजाक कर रहे थे और लोग इसे बहुत बड़ा बना रहे हैं, लेकिन मुरादाबाद में पतियों ने पत्नी द्वारा की गई पिटाई को स्वीकार किया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन



केस-1
पत्नी की पिटाई से तंग आकर कोर्ट में दाखिल किया प्रार्थनापत्र
सिविल लाइन क्षेत्र निवासी सरकारी विभाग के एक संविदा कर्मचारी ने बताया कि 12 मार्च 2022 को उनकी शादी मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी ने उनका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि पत्नी उनके साथ मारपीट करती थी। इससे वह काफी परेशान थे। उनकी पत्नी कम सैलरी के ताने देने के साथ ही घर का कामकाज करना बंद कर दिया था। इसके अलावा पत्नी मां-बाप के साथ आए दिन अभद्रता करने लगी थी। मोबाइल पर अंजान लोगों से बात करती थी और जब इसकी शिकायत मायके वालों से की तो उन्होंने भी अपनी बेटी का साथ दिया। युवक ने बताया कि पत्नी से तंग आकर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है और तलाक के साथ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

000
केस-2
पत्नी ने डॉक्टर पर दर्ज कराए छह मुकदमे
दिल्ली एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले एक डाॅक्टर सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। उन्होंने दो साल पहले मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। रुपये की मांग करने लगी और टोकने पर धमकाने लगी। कई बार रुपये दिए, लेकिन उसकी डिमांड बढ़ती चली गई। पत्नी समय-समय पर मारने की धमकी भी देती थी। डॉक्टर ने बताया कि पत्नी ने उनके खिलाफ अब तक छह केस दर्ज करा दिए हैं। बार-बार कोर्ट में तारीख पर आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के साथ मिलकर पत्नी ने 40 लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
केस-3
पत्नी और उसके मायके वालों ने की मारपीट, नारी उत्थान केंद्र में दिया प्रार्थनापत्र
नागफनी क्षेत्र में रहने वाले एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की शादी तीन साल पहले उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद 10 दिन ही पत्नी उसके साथ रही। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। कई बार पत्नी को बुलाने गया, लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया। इस बीच पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। युवक ने बताया कि जब वह पत्नी को बुलाने गए तो पत्नी और उसके मायके वालों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पत्नी को बुलाने के लिए नारी उत्थान केंद्र में प्रार्थनापत्र दिया। इस मामले को लेकर जब कई बार काउंसिलिंग की तारीख लगी तो पत्नी और उसके मायके वाले तारीख पर नहीं आए। इसके बाद नारी उत्थान ने युवक को कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल करने की सलाह दी।

000
वर्जन
- सार्वजनिक स्थान पर महिलाएं पुरुषों के साथ गलत व्यवहार कर नारी सशक्तीकरण की अवहेलना कर रही हैं। महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष आने के लिए नारीवादी आंदोलन चलाया गया है न कि पुरुषों पर आधिपत्य स्थापित करने के लिए। महिलाओं को पुरुषों के साथ इस तरीके का व्यवहार नहीं करना चाहिए। - प्रो. रमाकांत ठाकुर, प्रभारी, समाजशास्त्र विभाग, हिंदू कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed