{"_id":"6aa5be04663d63d6c50a84ab","slug":"lumpy-over-34000-cows-vaccinated-to-prevent-infection-moradabad-news-c-275-1-smbd1034-140336-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी : संक्रमण से बचाव को 34 हजार से अधिक गायों का किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी : संक्रमण से बचाव को 34 हजार से अधिक गायों का किया टीकाकरण
विज्ञापन
बहजोई। लंपी वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से जिले में करीब 34 हजार से अधिक गायों का टीकाकरण किया गया है। सीवीओ डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम के लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत गोवंशों का टीकाकरण समेत पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। सीवीओ ने बताया कि गायों के टीकाकरण के लिए जिले में 9 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट मैदान में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को लंपी प्रभावित गांव नूरपुर ततारपुर समेत पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांव में करीब पांच सौ गोवंशों का टीकाकरण किया गया।
इनमें मिलक सौंधन में 105, करछली में 60, गोहत मिलक करनपुर कायस्त में 95, लदनपुर में 90 व नारंगपुर 195 गोवंशों का सघन टीकाकरण किया गया। सीवीओ ने बताया कि इसके अलावा, पशुपालकों को लंपी के लक्षण व बचाव की भी जानकारी दी गई।