{"_id":"57a97cff4f1c1b8667ee4d65","slug":"lucknow-team-will-investigate-the-fire-power-plant-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर की आग की जांच करेगी लखनऊ की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर की आग की जांच करेगी लखनऊ की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
बिजलीघर की आग लगने के बाद लाइनों को दुरुस्त करने काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। इसे ठीक करने में एक सप्ताह का समय लग जाएगा। वहीं नया ट्रांसफार्मर आने में कितना समय लगेगा, इसके बारे में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं इस प्रकरण की जांच के लिए लखनऊ से जांच टीम बनाई गई है। जो मंगलवार को जांच करने के लिए पहुंचेगी।
शुक्रवार की रात मझोला बिजलीघर में लगी आग के बाद से अभी तक कार्य दुरुस्त नहीं हो पाया है। ट्रांसफार्मर चार्ज करने के बाद बर्स्ट हो चुकी लाइनों का बदला जा रहा है। इसमें लंबा समय लगेगा। एक सप्ताह के बाद ही कार्य पूरा हो पाएगा।
वहीं नया ट्रांसफार्मर आने में कितना समय लगेगा इस बारे में कोई भी अधिकारी बता नहीं रहा है। लखनऊ शक्ति भवन से इस प्रकरण की जांच के लिए टीम बनाई गई है। टीम के साथ टेक्निकल स्टाफ भी आएगा जो इस ट्रांसफार्मर में आग लगने के तकनीकी कारणों की जांच करेगा। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन आरके चौधरी ने बताया कि टीम की सूचना मिल गई है।