फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lucknow SIB gets hold of more data on GST evasion worth crores

Moradabad News: लखनऊ एसआईबी को करोड़ों की जीएसटी चोरी के कुछ और डाटा हाथ लगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lucknow SIB gets hold of more data on GST evasion worth crores
मुरादाबाद। करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को कुछ डाटा मिला है। इसी आधार पर डाटा साझा कर मुरादाबाद और एसआईबी की टीम अन्य 25 फर्मों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग ने लकड़ी से लदे दो ट्रकों को पकड़ने के बाद जांच के दौरान सात बोगस फर्मों के बारे में जानकारी हासिल की थी। जांच में आया कि इस गिरोह ने सौ करोड़ का टर्नओवर किया है। ट्रक चालकों से बरामद कागजात के आधार पर जांच में आया है कि इस गिरोह ने एक ही मोबाइल नंबर से सीतापुर जिले की भारत इंटरप्राइजेज और रोलेक्स फर्म का पंजीकरण कराया है। अन्य पांच फर्में अलग अलग नंबरों से पंजीकृत कराई गई हैं। इन फर्मों के संचालन के लिए पांच बैंकों में खाते खोले गए हैं। राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेट -2 आरए सेठ ने बताया कि लखनऊ से मोईन और काशीपुर से रियासत एटीएम और अन्य माध्यमों से पैसे निकालते हैं। काशीपुर से मास्टर माइंड रियायत ने हाल ही में साढ़े तीन करोड़ रुपये बैंकों से निकाले हैं। इस मामले में राज्य कर अधिकारियों ने बैंकों से एटीएम वीडियो फुटेज मंगाया है। विभाग की एक टीम ने जांच की तो पाया कि दो फर्में सीमेंट और सरिया का बिल काट रही हैं। इन फर्मों का संबंध बोगस फर्मों से है। बोगस फर्मों के बैंक खाते सीज करने के लिए शीघ्र ही राज्य कर विभाग निर्देश जारी करेगा। पता चला कि इस गिरोह का संबंध ठाकुरद्वारा और रामपुर के लकड़ी कारोबारियों से हैं। गिरोह ने हरियाणा में काफी मात्रा में लकड़ी की सप्लाई फर्जी कागजात के आधार पर की है। इस मामले में राज्य कर अधिकारियों ने बोगस फर्मों से जुड़ी 25 फर्मों का डाटा खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed