{"_id":"5823a3094f1c1bf47eb39f7a","slug":"lovers-take-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरे बिन नहीं जीना ः प्रीतमनगर में प्रेमी युगल ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरे बिन नहीं जीना ः प्रीतमनगर में प्रेमी युगल ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 10 Nov 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
poison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र के प्रीतम नगर में बुधवार शाम प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्रेमिका का परिवार हिमाचल प्रदेश में मेहनत मजदूरी करता है। प्रेमिका भी परिजनों के साथ जा रही थी।
बुधवार को प्रेमी जहर लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया और उसने जहर खा लिया। इसके बाद प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडी समिति के पास प्रीतम नगर में ओमप्रकाश का परिवार रहता है। ओमप्रकाश का बेटा आदेश फल बेचता है। आदेश के पड़ोस में रहने वाली किशोरी से प्रेम संबंध है। किशोरी की मां और भाई हिमाचल प्रदेश में मेहनत मजदूरी करते है। दिवाली पर किशोरी की मां और भाई घर आए थे।
विज्ञापन
अब फिर से वह हिमाचल जा रहे हैं। इस बार किशोरी भी अपनी मां के साथ जाने की तैयारी कर रही है। लेकिन आदेश उसे जाने नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। बुधवार को आदेश जहर लेकर युवती के घर पहुंच गया। उसने उससे कहा कि हिमाचल जाएगी तो वह जहर खा लेगा।
लेकिन प्रेमिका नहीं मानी। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद किशोरी ने प्र्रेमी के हाथ से जहर छीन लिया और खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस घटना से किशोरी के परिवार जनों में हड़कंप मच गया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हुई है।