फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lover commits suicide after marriage with girlfriend is not finalized in Moradabad

UP: 'सिर्फ प्रेमिका से ही करूंगा शादी', परिवार ने दूसरी जगह तय किया रिश्ता; फिर युवती को फोन कर दी बेड न्यूज

Sun, 19 Nov 2023 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में युवक ने प्रेमिका से शादी तय नहीं होने पर सल्फास खा लिया। युवक की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Lover commits suicide after marriage with girlfriend is not finalized in Moradabad
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में शुक्रवार की शाम एक युवक ने प्रेमिका से शादी तय नहीं होने से नाराज होकर जहर खा लिया। इसके बाद उसने प्रेमिका से फोन पर बात की और जहर खाने की जानकारी दी। परिजन जिंदगी की आस में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नगला बलवीर गांव निवासी गंगा सरन के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। गंगा सरन का तीसरे नंबर का 23 वर्षीय बेटा अजब सिंह एसी का मैकेनिक था। कुछ दिन पहले परिजनों ने अजब सिंह का रिश्ता कुंदरकी के गांव निवासी युवती से तय कर दिया था। 
विज्ञापन


अब शादी की तारीख तय होनी थी। बताया जा रहा है कि अजब सिंह एक युवती से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था। प्रेमिका से रिश्ता तय न होने से अजब सिंह परेशान रहने लगा। शुक्रवार की शाम वह अपने खेत पर पहुंचा और सल्फास की तीन गोलियां खा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उसने कीट नाशक पदार्थ भी पी लिया। इसके बाद उसने प्रेमिका को कॉल कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद युवती ने अजब सिंह के घर जाकर इसकी जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

परिजन अजब सिंह को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत खराब देख अजब सिंह को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान अजब सिंह ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed