{"_id":"682260b5bae6ba27fa016f60","slug":"lover-arrested-in-school-van-drivers-suicide-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-642681-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्कूल वैन चालक की आत्महत्या में प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्कूल वैन चालक की आत्महत्या में प्रेमी गिरफ्तार
Tue, 13 May 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 13 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्कूल वैन चालक संदीप कुमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी के प्रेमी जतिन को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कटघर के शिवपुरी आंबेडकर नगर निवासी संदीप की शादी मूंढापांडे थाना क्षेत्र के वीरपुर बरियर गांव निवासी नीलम से हुई थी। 13 फरवरी 25 में संदीप ने आत्महत्या कर ली थी। उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसमें अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने संदीप की पत्नी, उसके ससुर, साली, पत्नी के फूफा-बुआ व एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
बताया गया कि पत्नी नीलम फोन पर जतिन नाम के युवक से बात की थी। संदीप ने विरोध किया तो उसे अपने फुफा के घर बुलाकर नीलम ने उसकी पिटाई की थी। जिससे आहत होकर संदीप ने आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला झंडा शिव मंदिर निवासी जतिन को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो