फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   love couple poisonous substance was consumed due to love affair in sambhal

संभल में प्रेम प्रसंग के चलते खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमिका की मौत, प्रेमी अस्पताल में भर्ती

Sat, 04 Jul 2020 04:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jul 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
love couple poisonous substance was consumed due to love affair in sambhal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के संभल जिले के थाना बनियाठेर इलाके के गांव बनियाखेड़ा की मडैय्या में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि प्रेमी अस्पताल में भर्तीकराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को मौके से एक सुसाइट नोट और सल्फास की खाली शीशी मिली है। प्रेमी संदीप बीए की पढ़ाई कर रहा है और पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा था। प्रेमिका अनपढ़ थी। दोनों में पिछले छह से प्रेम प्रसंग था। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दोनों घर से निकल गए तथा गांव के बाहर एक खेत के पास जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी संदीप का आरोप है कि युवती के परिजन उनके प्रेम का विरोध कर रहे थे। युवती को परेशान करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जहरीला पदार्थ खाया है। वहीं प्रेमिका के पिता ने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की है, जबकि स्वयं जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने घटना का मौका मुआयना किया। सीओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed