फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lord Parshvanath came out riding on a chariot, devotees performed Shantidhara

Moradabad News: रथ पर सवार होकर निकले पार्श्वनाथ भगवान, भक्तों ने की शांतिधारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshvanath came out riding on a chariot, devotees performed Shantidhara
मुरादाबाद। जैन समाज ने मंगलवार को पार्श्वनाथ भगवान का रथ यात्रा महोत्सव मनाया। दशलक्षण पर्व के बाद धर्म प्रभावना के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बैंडबाजे और ढोल नगाड़ों के साथ जैन मंदिर जीलाल मोहल्ले से भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। पार्श्वनाथ भगवान भक्तों को आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में रथ पर सवार होकर निकले। यात्रा में लाल-सफेद साड़ी पहले महिलाएं भगवान की भक्ति करती हुई चल रही थीं। प्रथम माला की बोली अभिनंदन जैन परिवार ने ली। दूसरी माला की बोली विपिन जैन, सीमा जैन ने ली। तीसरी माला की बोली सौरभ जैन और रजनी जैन परिवार ने ली। माता द्वारा परिवार को यह पवित्र माला प्रदान की गई। रथ यात्रा के कटघर से रथ को सजाकर मंगाया गया। इसके बाद लोहागढ़ स्थित जैन मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना के बाद गंज में श्रद्धालुओं द्वार आरती की गई। गुरहट्टी चौराहा, जेल रोड होते हुए यात्रा पंचायत भवन तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

पंचायत भवन सभागार में शांतिधार की गई। पंडित दीपांशु द्वारा मंत्रोच्चार के भगवान की अभिषेक शांतिधारा की गई। यात्रा में खवासी की बोली नरेंद्र जैन, प्रीता जैन परिवार द्वारा एवं सारथी की बोली आकाश जैन, अभिषेक जैन परिवार ने ली। रथ के कुबेर की बोली पंकज जैन, यश जैन परिवार ने ली। तीसरी माला की बोली तथा स्वर्ण झारी से शांति धारा की बोली का सौभाग्य नरेंद्र जैन, विवेक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जैन साध्वी कल्पना रथ यात्रा के समापन कार्यक्रम में मंच पर विराजमान रहीं। उनके द्वारा लोक उपयोगी प्रवचन दिए गए। कार्यक्रम संचालन जैन समाज के उपाध्यक्ष राजीव जैन ने किया।
विज्ञापन


श्वेतांबर जैन समाज ने श्वेतांबर जैन मंदिर सिविल लाइंस में यात्रा का जोरदार स्वागत किया। हर तरफ जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में मुरादाबाद दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, अरविंद जैन, संदीप जैन, नीरज जैन, सजल जैन, विकास जैन, समीर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed