फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lootera gang arrested in moradabad

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये पकड़ा गया हापुड़ में भाजपा नेता को लूटने वाला गिरोह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
lootera gang arrested in moradabad
मुरादाबाद। हापुड़ में भाजपा नेता को साइकिल से टक्कर मारकर साढ़े 58 हजार रुपये लूटने वाले गिरोह को सिविल लाइंस पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों तक पहुंची और घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घटना करने के बाद आरोपी मुरादाबाद आकर छिप गए थे। हापुड़ पुलिस ने मुरादाबाद पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि हापुड़ के सराफा बाजार में 26 अगस्त को भाजपा नेता मनोज तोमर से बदमाशों ने साढ़े 58 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने इस वारदात को साइकिल से टक्कर मारकर फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया था। पीड़ित मनोज तोमर हापुड़ में भाजपा के नगर उत्तरी उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

घटना के समय मनोज तोमर अपने दोस्त की दुकान से रुपये लेकर लौट रहे थे। रास्ते में एक बदमाश ने साइकिल से टक्कर मार दी और दो बदमाश मदद के बहाने भाजपा नेता के पास पहुंची और जेब से रुपये 58500 रुपये निकाल कर फरार हो गए थे। ये पूरी घटना पास में लगी एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई थी। हापुड़ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ग्रुप पर शेयर किया था। इसके बाद मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस भी एक्टिव हुई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के जरिये आरोपी मोहम्मद फकीर निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइंस, मोहम्मद हनीफ निवासी कांशीराम नगर ई ब्लाक थाना मझोला और तीसरा आरोपी चांद निवासी जयंतीपुर थाना मझोला है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में हापुड़ में घटना करना कबूला है। इनके कब्जे से चौदह हजार रुपये और तमंचा व चाकू भी बरामद किया गया। बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना पर हापुड़ पुलिस भी मुरादाबाद पहुंच गई और आरोपियों से पूछताछ की। अब हापुड़ पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हापुड़ लेकर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed