{"_id":"571db0a34f1c1b5301a914db","slug":"loot-in-doon-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून एक्सप्रेस में नशा देकर महिला से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून एक्सप्रेस में नशा देकर महिला से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून एक्सप्रेस में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका सामान लूट लिया गया। लूटपाट की शिकार महिला ट्रेन के महिला कोच में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। महिला का पांच साल का बेटा बेहोश मां के पास बैठा कोच में बिलख रहा था। जीआरपी ने मुरादाबाद स्टेशन पर महिला को ट्रेन से उतारकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
दून एक्सप्रेस के महिला कोच में एक महिला के बेहोश पड़ा होने की सूचना के कंट्रोल रूम ने मुरादाबाद स्टेशन को सूचना दी थी। जिसके बाद रविवार को रात करीब साढ़े बारह बजे ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर उसे जीआरपी और आरपीएफ ने अटेंड किया। जीआरपी ने महिला कोच में बेहोश पड़ी करीब तीस वर्षीय महिला को उतारकर अस्पताल भिजवाया।
महिला के साथ उसका पांच साल का बेटा भी था। जीआरपी के मुताबिक महिला के पास से उसका पर्स और दूसरा सामान नहीं मिला है। जिससे साफ है कि वह जहरखुरान गिरोह का शिकार हुई है। घटना महिला कोच की है लिहाजा यह भी साफ है कि जहरखुरान गिरोह की किसी महिला सदस्य ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।