{"_id":"587946c84f1c1b5724ba828e","slug":"loot-from-student-driver-conductor-threw-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में लुटा छात्र, चालक-परिचालक ने हाईवे पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में लुटा छात्र, चालक-परिचालक ने हाईवे पर फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस का सफर अब असुरक्षित होने लगा है। जहरखुरानी गिरोह यात्रियों को लूट रहे हैं वहीं चालक-परिचालक अक्सर पीड़ित को मार्ग में ही उतार देते हैं। गुरुवार देर रात दिल्ली से मुरादाबाद लौट रहे एक छात्र को जहरखुरान ने जूस पिलाकर लूट लिया और चालक-परिचालक पीड़ित छात्र को मूंढापांडे में टोल प्लाजा के पास फेंक कर फरार हो गए।
ठंड में ठिठुर रहे छात्र को हाईवे एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी मोहन नवियाल रेलवे में सीओएस के पद से रिटायर्ड हैं। उनका बेटा शानू नवियाल इंटरमीडिएट का छात्र है।
एक सप्ताह पहले वह दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में गया था। गुरुवार की रात भानू नवियाल दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। भानू ने बताया कि दिल्ली में उसे एक युवक मिल गया था। उसने बताया कि वह भी मुरादाबाद जा रहा है। इसके बाद दोनों मुरादाबाद आने वाली बस में सवार हो गए थे।
विज्ञापन
सफर के दौरान जहरखुरान ने भानू को मूंगफली खिलाई और जूस पिलाया। जूस पीकर शानू बेहोश हो गया। मूंढापांडे में रामपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास छात्र को बस चालक-परिचालक ने फेंक दिया।
सड़क किनारे पड़े युवक को गश्ती पुलिस ने देखा तो हाईवे की एंबुलेंस बुला ली और छात्र को जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद सूचना पाकर भानु के घरवाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार सुबह इलाज कराने के बाद वे छात्र को घर ले गए।