{"_id":"66a592ae0ed44d9e85059f65","slug":"lokoshed-bridge-road-caved-in-due-to-rain-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-446965-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: बारिश के कारण धंस गई लोकोशड पुल की सड़क, पुलिस ने कराई बैरिकेडिंग, मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: बारिश के कारण धंस गई लोकोशड पुल की सड़क, पुलिस ने कराई बैरिकेडिंग, मरम्मत कार्य शुरू
Sun, 28 Jul 2024 06:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:07 AM IST
सार
बारिश के चलते लोकोशेड पुल की सड़क धंस गई। ट्रैफिक पुलिस ने खतरे को देखते हुए वहां पर बैरिकेडिंग करा दी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंच सड़क का काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में धंसी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश के चलते लोकोशेड पुल की सड़क धंस गई। खतरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग करा दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी पहुंच गए और सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया।
दिल्ली रोड स्थित रेलवे लाइन के ऊपर बना लोकोशेड पुल कांठ रोड और रामपुर रोड को जोड़ता है। इस पुल से दिन-रात हजारों वाहन गुजरते हैं। बारिश के कारण शुक्रवार को पुल की सड़क में दरार पड़ गई।
शनिवार को राहगीरों की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच और बैरिकेडिंग करा दी। कुछ ही देर में पुल के किनारे सड़क का एक हिस्सा धंस गया। जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम अनुज सिंह ने भी पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से जानकारी मांगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बारिश के कारण किनारे की सड़क धंसी है। पुल को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी लगभग तीन दशक पुराने इस पुल की मरम्मत की मांग की।